समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी डुमड़ी पंचायत में एक युवक ने भूमि विवाद से जुड़े सड़क समास्याओं को लेकर आत्मदाह करने के निर्णय पर एसडीएम समेत कई अन्य आला पदाधिकारी समेत पुलिस बल तैनात । बताया जा रहा है कि डुमरी पंचायत के चपरा गांव के वार्ड नंबर 11 में बरसों से चला आ रहा परोसियो द्वारा भूमि विवाद से जुड़े सड़क की समस्याओं की समाधान न होने पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से उब कर आज चपरा निवासी उपेन्द्र राय पुत्र रविशंकर कुमार समेत पुरे परिवार प्रशासन के खिलाफ मे आत्मदाह करने का निर्णय लिया था । इस निर्णय को लेकर एसडीम सुश्री निशिकांत डीएसपी रवि शंकर प्रसाद एवं अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित आला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन देते हुए कहा कि इन सड़क समस्याओं को जल्द ही दुर करने का भरोसा दिया ।वहीं मौजूद पीड़ित रविशंकर प्रसाद अपने ने कहा कि एसडीएम साहिब के द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट हूं । इस मौके पर डीएसपी रविशंकर प्रसाद वीडियो मनीला राज राजस्व पदाधिकारी खुशबू कुमारी सीओ विकास कुमार सिंह एस आई ब्रजकिशोर सिंह एस आई विषद विश्वास थाना प्रभारी सुजीत शर्मा एवं अन्यआला पदाधिकारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
