बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर से संवाददाता रत्न शंकर भारदवाज ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर दिनांक 16-07-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया कि विद्यापतिधाम स्मारक चौक पर लगा हाई मास्क लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था और लोगों के द्वारा अथक प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बतया कि यह हाई मास्क लाइट करीब 10 वर्ष पहले तत्कालीन मंत्री नागमणि के द्वारा लगवाया था। उसके बाद लोगों का कहना था कि यह लाइट लगने के बाद सिर्फ साल में एक बार ही विद्यापति राजकीय महोत्सव में जलाया जाता था और ट्रांसफॉर्मर में लोड ज्यादा होने के कारण इसका कनेक्शन काट दिया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों द्वारा अधिकारी से पूछने पर हर बार उसे जलाने की बात कही जाती थी, जिस पर जनप्रतिनिधि का कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता था और आज यह शोभा की वस्तु बन कर रह गयी थी। उसके बाद इस खबर को लगातार मोबाइल वाणी पर चलाया गया विद्युत अधिकारी को सुनाया गया। इस खबर का असर यह देखने को मिला की बिजली विभाग द्वारा बंद पड़ी हुई लाइट के तार को मरम्मती कराकर और तार बदली कर जलाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यवसायियों द्वारा यह कहना है कि स्मारक चौक पर मास्क लाइट जलता रहे।