विद्यापतिनगर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित राज्य एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र समस्तीपुर (विद्यापतिनगर) में रिक्त पड़े प्रशिक्षुओं के चयन के लिए मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर के क्रीड़ा मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें राज्य के बेगूसराय के 10, सिवान से 2 एवं समस्तीपुर के 7 सहित तीन जिलों से 19 बालिका फुटबॉल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हुए जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने बताया कि एकलव्य केंद्र, समस्तीपुर में प्रशिक्षुओं की रिक्तियां को भरने के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें बालिका फुटबॉल में 5 रिक्तियां थी। जिसके लिए बालिका फुटबॉल में 19 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया।
