विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत दमदमा गांव में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रहा है, यहां भवन की कमी के कारण छात्र बरामदे पर बैठकर पढ़ने को विवश हैं। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है, जिसके लिए महज दो कमरे हैं, एक में विद्यालय का कार्यालय है, उसी में मध्यान भोजन से संबंधित सामान भी रखे जाते हैं। ऐसे में सिर्फ एक वर्ग कक्ष में पांच-पांच कक्षाओं का संचालन मुश्किल है।यही कारण है कि छोटे-छोटे नौनिहाल बरामदे पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिस कारण उनका ध्यान अपनी किताब से ज्यादा सड़क चलते लोगों पर होता है।