बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि दलसिंहसराय शहर के एनएच स्थित होटल भाव्या रिसोर्ट में ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला शतरंज संघ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक भाव्या रिसोर्ट में यशवंत कुमार चौधरी स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।