विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं दूसरी ओर पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे तथा रुक रुक कर बरसात होती रहेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 3 दिनों से आकाश में बादल छाए हुए थे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही थी, परंतु बरसात नहीं होने के कारण किसानों एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।