बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के एक व्यक्ति ने तेजाब से हमला कर दिया जिससे 3 व्यक्ति झुलस गए हैं,एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी अशोक कुमार साह के पुत्र सुधीर कुमार साह एवं उनके भाई सुनील कुमार साह के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, इसी दौरान सुनील कुमार साह ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें सुधीर कुमार साह, उनकी पत्नी रेशमा कुमारी एवं भाभी सरिता देवी झुलस गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
