बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।