बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं किन समस्तीपुर शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन तय रूट पर ही करना होगा। सभी ऑटो व ई रिक्शा पर थानाध्यक्ष कोड लगायेंगे। बगैर कोड के वाहन को पकड़ कर जुर्माना किया जाएगा। यह बातें परिवहन व ऑटो चालक यूनियन की बैठक अध्यक्षता करते हुए महामंत्री डा. एसएमए इमाम ने कही। उन्होंने कहा कि एसडीओ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका पालन सभी को हर हाल में करना है। सभी को यातायात संबंधी फार्म भरने का भी निर्देश दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।