बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के कारण प्रखंड क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, बढ़ते तापमान के कारण एक ओर जहां चापाकल सूखने लगे हैं, वहीं दूसरी और पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई हैं।बढ़ती गर्मी के कारण सुबह 10 बजे के बाद चापाकल एवं मोटरों से पानी निकलना बंद हो जाता है, ऐसे में लोगों को सुबह सवेरे ही पानी की व्यवस्था करनी होती है, दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार में संचालित लक्ष्मीनारायण नीर, जहां सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पंचायतों के लोग रोजाना पेयजल के लिए पहुंचते हैं। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।