बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना में पदस्थापित निवर्तमान थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार की विदाई पर वृहस्पतिवार को उनके आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान थानाध्यक्ष को मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ, पाग, माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने श्री कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बतौर थानाध्यक्ष उनका कार्यकाल लंबे समय तक क्षेत्र वासियों द्वारा याद किया जाएगा।उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के सभी लोगों के साथ समरस व्यवहार स्थापित करते हुए पुलिस पब्लिक संबंधों को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाई। विदाई के मौके पर भावुक स्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने कहा कि मेरी पोस्टिंग 2 वर्ष पूर्व इस थाने में हुई थी, तब से लेकर आज तक यहां के लोगों का स्नेह सहयोग एवं समर्थन हमेशा मिलता रहा, जिस कारण मैंने पुलिस पब्लिक के बीच के रिश्तो को और प्रगाढ़ करने का प्रयास किया। इससे पूर्व निवर्तमान थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार का तबादला मंगलवार की देर रात जिले के रोसरा थाना में कर दी गई थी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।