बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना में बुधवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में फिरोज आलम ने पदभार ग्रहण किया। 2018 बैच के फिरोज आलम इससे पहले पूसा थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में तैनात थे। पहली बार विद्यापतिनगर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में योगदान किया। थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करते हुए फिरोज आलम ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त कि है। बधाई देने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, मुखिया संजीत कुमार सहनी, मुकेश कुमार, राजीव कुमार आदि प्रमुख हैं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।