बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू योजना के तहत कचड़ा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ प्रखंड के बाजिदपुर, मनियारपुर, बालकृष्णपुर मड़वा, सिमरी, मऊ धनेशपुर दक्षिण, बढ़ौना, कांचा, सोठगामा, मऊ धनेशपुर उत्तर नौ पंचायतों में एक साथ किया गया। मनियारपुर पंचायत में मुखिया बेवी देवी ने वार्ड 12 में भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। सभी पंचायतों में सम्बंधित मुखिया ने डब्ल्यूपीयू कार्य का शिलान्यास किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
