बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 9 में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद के बाद हुईं हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, इस संबंध में दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पुलिस को दिए आवेदन में राजेंद्र साह के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि वे अपने निजी जमीन पर दीवार निर्माण का कार्य शुरू कराने वाले थे, तभी उनके पड़ोसी शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर, राजेश ठाकुर, दीपक ठाकुर एवं अन्य विवाद खड़ा कर उनके ऊपर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
