जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर(समस्तीपुर) राष्ट्रीय सेवा योजना व सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली प्रो दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता व कार्यक्रम पदाधिकारी, एन एस एस डॉ लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर चिमनी टोला, पटेल चौक, पत्थर घाट, ब्लॉक रोड होते हुए गोद लिए हुए गांव गढ़ी मोहनपुर के मठ प्रांगण में पहुंचा और वहां पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने अमरूद,नीम,बरगद व पीपल का पौधा लगाया।