बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने बताया की हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नोएडा फिल्म सिटी स्थित मारवाह स्टूडियोज के सभागार में ए ए एफ टी यूनिवर्सिटी आफ मीडिया एंड आर्ट्स ,इंटरनेशनल चेम्बर आफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इन्डस्ट्री और आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के संयुक्त बैनर तले पत्रकार सम्मान समारोह सह सकारात्मक पत्रकारिता पर परिचर्चा आयोजित की गई । उदघाटन करते हुए एएएफटी यूनिवर्सिटी आफ मीडिया एंड आर्ट्स के कुलाधिपति डाॅ. संदीप मारवाह ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से समाज,राष्ट्र व विश्व को सार्थक दिशा मिलती है। समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है। मुख्य अतिथि पद से माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. रामशरण जोशी ने कहा कि समर्पण से शुरू पत्रकारिता, प्रोफेसन बन गई । और अब व्यवसाय व प्रोडक्ट के दौर में पहुंच गई है,यह चिंताजनक है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।