बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने बताया की शिक्षा विकास परिषद के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, सचिव अशोक मेहता एवम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता लाल बाबू महतो समस्तीपुर शहर के दो महवपूर्ण स्कूल मॉडल उच्च विद्यालय बहादुरपुर, आर एस बी इंटर विद्यालय काशीपुर के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह बिहार विधान पार्षद सदस्य डॉ. तरुण कुमार जी से मिलकर बधाई दी साथ हीं स्थानीय विद्यालयों के समस्याओं एवम छात्र छात्रों के बेहतर शिक्षा पर सार्थक चर्चा की। साथ हीं तीनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वास से कहा की विधान पार्षद की अध्यक्षता में ये दोनों विद्यालय नई पठन पाठन की मिशाल पेश करेंगे।