समस्तीपुर.हल्की वर्षा में बाजार की सड़के जलमग्न हो गई है तो वर्षा त्रृतु में सड़क एवं बाजार का अवश्यंभावी हाल का अनुमान लगाया जा सकता है। हर वर्ष 3-4 महीने जलमग्न रहने वाले ताजपुर बाजार, सड़के एवं मुहल्ले का इस वर्ष नाला निर्माण नहीं होने के कारण डूबे रहने की आशंका प्रबल है। भाकपा माले टीम प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता द्वारा वर्षा से जलमग्न सड़क का मुआयना करने के बाद सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें कहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
