बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नन्द कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर शहर में राहगीरों के लिए सड़क तो बन गई है लेकिन देखरेख के अभाव में सड़क की दशा बिगड़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से कई मार्गों पर पानी बह रहा है। इस वजह से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घर का पानी बाहर मुख्य मार्गों पर बह रहा है। जिससे हाल में बनी हुई रोड खराब होती जा रही है.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
