विद्यापतिनगर जाति आधारित गणना का द्वितीय चरण के लिए गणना का कार्य प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जा रहा है। जहां प्रगणक घर घर जाकर गृहस्वामी से जाति पूछ कर 17 कॉलम का प्रपत्र भरने का काम कर रहे है। यह कार्य सामान्य प्रशासन बिहार सरकार के द्वारा सम्पादन कराया जा रहा है। द्वितीय चरण के गणना में 373 प्रगणक व 62 पर्यवेक्षक को शामिल किया गया है। गणना में मध्य व प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को प्रगणक व उच्च विद्यालय के शिक्षकों को पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
