विद्यापतिनगर। प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में सभी कर्मियों को आगामी 15 अप्रैल से शुरू होने वाली जाति जनगणना का दूसरा चरण के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीडीओ प्रकृति नयनम की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह जाति जनगणना अलगे 15 मई तक की जाएगी। जिसके लिए प्रखंड के सभी प्रशिक्षणार्थी को इससे संबंधित जानकारी दी जा रही हैं। प्रशिक्षणार्थीयों का कुल 9 बेच बनाया गया हैं। प्रशिक्षण शिविर में 17 बिंदुओ में लोगों से विवरणी प्राप्त करने की जानकारी दी गई। सभी विवरणी मोबाइल एप्स और विहित प्रपत्र द्वारा भरा जाएगा। शिविर में कुल 373 प्रगणक और 62 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुनील कुमार चौधरी, अमित कुमार बादल, दिनेश कुमार दास, नरेश कुमार महतो, मो. इमरान, विपिन कुमार सिंह के द्वारा प्रपत्र भरने, सिद्वांत और एप्स चलाने से संबंधित ट्रेंनिग दी जा रही है। ट्रेनिग के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण सफलता प्राप्त करने के लिए प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
