समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सिवैसिंहपुर में गुरुवार को कनीय अभियंता राजनंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में अभियान चलाकर 8 विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।कनीय अभियंता के द्वारा बताया गया कि ऑन स्पॉट बकायेदारों से ₹25725 के राजस्व की भी वसूली की गई मौके पर फ्रेंचाइजी प्रमोद कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे
