बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जननी सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए बता रहे हैं की इस योजना का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।गरीब गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव हो इस लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से भी इस योजना को शुरू किया गया है