बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मीणा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि बाल विवाह लड़का हो या लड़की कम उम्र में कभी भी नहीं करनी चाहिए। इसका कारण यह होता है कि अगर किसी भी लड़की का कम उम्र में विवाह होता है और वह कम उम्र में माँ बनती हैं, तो बच्चा और माँ दोनों खतरे में आ जाते हैं। साथ ही अगर लड़के का भी कम उम्र में विवाह होता है, तो घर की सारी जिम्मेदारियाँ बहुत ही कम उम्र में आने पर मानसिक तनाव होने लगता है। इसलिए एक उम्र के हिसाब से लड़के हो या लड़की दोनों को विवाह करनी चाहिए