समस्तीपुर/हसनपुर प्रखंड मुख्यालयों स्थित हसनपुर थाना परिसरों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे की कोशिश की गई। हसनपुर थाना परिसरर में अंचल कर्मी सत्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल 02 मामले आए। जिन लोगों के मामले सुनवाई के लिए रखे गए, प्राप्त आवेदन में से 02 मामले का निबटारा मौके पर हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा होने से दोनों ही पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे। मौके पर थानाध्यक्ष निशा भारती, सीआई सत्यनारायण पासवान व एएसआई अजित कुमार त्रिवेदी कई ग्रामीण सहित अंचल कर्मी शामिल हुए।