विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़सिसई, खेतापुर कन्या, उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवस्थान और नर्घोघी में वर्ग तीसरी से पंचमी के छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच संगोष्टी का आयोजन किया गया। बाल संसद और मीना मंच के सदस्यों के साथ क्षमतालय फाउडेशन के द्वारा छात्रों के अभिभावक के घर जाकर उन्हें बैठक हेतु आमंत्रित किया। सभी अभिभावक समयानुसार विद्यालय मे शिक्षक अभिभावक बैठक में सम्मिलित हुए। शिक्षको के द्वारा कुछ बच्चो से गतिविधि करवाया गया। यह सब गतिविधि देख अभिभावक काफी खुश हुए। अभिभावक के द्वारा बच्चे की समस्या बताया गया जिसके समाधान पर चर्चा हुई। फिर कुछ बच्चों के द्वारा कहानी, कविता, आयत के बारे में बोलने को कहा गया। अभिभावकों को कहा गया कि वो बच्चों का प्रतिदिन पठन-पाठन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है उसकी कॉपी चेक किया जाए साथ ही साफ-सफाई और विद्यालय के प्रबंधन के बारे में सुझाव दें। अभिभावक को समय-समय पर विद्यालय में आकर अपने बच्चों की जानकारी देने के लिए जागृत किया गया। गणित धारिताओं को अंग्रेजी में गलत शब्द को सही सुधार कर बोलने को कहा गया। इस तरीके से स्कूल में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
