आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को ‘सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का पालन करने एवं परिजनों से करवाने,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड को जाने की जगह देने, सड़क दुघर्टना पीड़ितों की सहायता करने संबंधी शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य प्रोफेसर झा ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता के अभाव में सड़क दुघर्टना होती है। यदि हम सतर्क रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें तो हम सड़क दुघर्टना से बच सकते हैं।