विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामराजी पौद्दार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षक रामराजी पौद्दार ने विद्यालय में लंबे समय तक सेवा की है उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है जो सराहनीय है। इधर विदाई समारोह का संचालन कर रहे शिक्षक सागिर उद्दीन ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक रामराजी पौद्दार के लगभग 28 वर्षों का कार्यकाल सकारात्मक रहा और इतने वर्षों के बाद उनकी विदाई इस विद्यालय से हो रही है। सेवानिवृत्त शिक्षक ने सभी को एकसूत्र में बांध कर चलने का जो काम किया है वही काम वर्तमान प्रधानाध्यापक को भी करनी चाहिए। वहीं उनकी लंबी उम्र की सभी ने कामना की। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात् मंचासीन शिक्षक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामराजी पौद्दार को माल्यार्पण किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
