विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किसानों को समय से गेहूं एवं रबी फसल के बुआई के लिए सरकारी बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस कारण किसानों को महंगे दाम पर गेहूं के बीज खरीद कर बुआई करना पड़ रहा है। किसानों का कहना हैं कि आवंटन कम होने के कारण बीच पूरा नहीं मिल रहा हैं। किसानों को आवंटित दुकानों से मात्र एक पैकेट बीज ही दिया जा रहा हैं। जिसकी निर्धारित कीमत 760 रुपये में दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि सरकारी बीज के इंतजार में किसान परेशान है। परंतु, अभी तक प्रखंड कार्यालय में सरकारी स्तर पर गेहूं का बीज बहुत कम उपलब्ध हो सका है। इस कारण 40 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज खरीद कर खेत में लगाया जा रहा है। कहा कि किसान को खेती समाप्त हो जाने के बाद बीज उपलब्ध कराने का कोई फायदा नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।