विद्यापतिनगर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा से बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान से बचाव को लेकर शिक्षकों को दिए जा रहे एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सत्र के चौथे दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को आपदा से बचाव को लेकर हमेशा सजग रहने पर बल दिया और इसकी जानकारी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया ताकि किसी भी प्रकार के आपदा से समाज के लोगों को कम से कम नुकसान झेलना पड़े। आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से एक-एक फोकल शिक्षक को इसमें शामिल किया गया हैं। जहां प्रशिक्षकों में शामिल रामबाबू राय, अनुपम कुमारी ने आपदा के दौरान भूकंप, बाढ़, आगजनी से बचाव का गुर सिखाया। भूकंप, बाढ़, आगजनी जैसी आपात स्थितियों में कैसे कम से कम नुकसान झेलना पड़ा। इसकी जानकारी शिक्षकों को दी गई और इन आपदाओं से निबटने के लिए बच्चों को सजग बनाने को कहा गया। इस बाबत समग्र शिक्षा के संभाग ने बताया कि सभी प्रखंडों में शिक्षकों को आपदा से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।