दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित विभिन्न बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को लेकर उनके द्वारा बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
