बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने विनय कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में लॉकडाउन लगा था।उस समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय रोजगार नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।जिससे जीवन यापन करना भी बहुत मुश्किल हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की अगर किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हैं, तो हमें बचाव के लिए मास्क लगाना चाहिए और सामाजिक दूरी का भी ख्याल अवश्य रखना चाहिए