मोहनपुर प्रखंड के डुमरी उत्तरी पंचायत के विंदगमा गांव के मोहिउद्दीनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर अवस्थित है जो लगभग 10वर्षो से जर्जर बना हुआ है आलम है की कुछ दिनों पहले ये उपस्वास्थ्य केंद्रों में गाय भैंस और उपला सुखाने की जगह के रूप में ग्रामीण जगह का इस्तेमाल कर रहे थे अभी वर्तमान स्थिति है की ये उपस्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है जो की इसकी इलाज की जरूरत है पूरे खंडहर में तब्दील हो गया है जानकारी के लिए बता दे की रंजीत कुमार सामुदायिक संवाददाता इस मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री स्टोरी बनाया था जिसमे वही के ग्रामीणों ने भी इस उपस्वास्थ्य केंद्र की जर्जरता की स्थिति से भी अवगत किया साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए 2019 में ही ग्रामीणों के साथ बैठक किया और जिसमे उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पर चर्चा हुई और उसी समय एक आवेदन तैयार किया गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी से जाकर मिला और आवेदन देने का बात किया लेकिन वे स्पष्ट मना किए की मेरे वश की बात नही है और हम कुछ नहीं कर सकते है मैं आवेदन देते समय फोटो भी लेने का आग्रह किए की एक फोटो ले लेते है आवेदन देते समय लेकिन वे आवेदन नही लिए उसके बाद मैं अब निर्णय ग्रामीण से बैठकर निर्णय लूंगा की कैसे इसकी समाधान होगी ।उपस्वास्थ्य केंद्र की जर्जरता इतनी है की छत की सीमेंट टूटकर गिरती रहती है जिससे वहां डॉक्टर भी आने से कतराते है कब क्या हो जायेगा अप्रिय घटना कहना मुश्किल है। जबकि पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण सब जानते है लेकिन इनकी इस पर दृष्टि क्यों नही जा रही ये अपने आप में सवाल है।
