भूमि विवाद निपटारा को लेकर पटोरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी राजस्व पदाधिकारी पल्लवी कुमारी एवं अंचल निरीक्षक रामसेवक पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। खबर लिखने वक्त तक पक्ष विपक्ष की सहमति के बाद एक मामले का निपटारा किया गया। वही आगे भी सुनवाई चल रही है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।