बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने प्रभात कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो निजी शिक्षक है। जब कोरोना काल में सभी स्कूल और कोचिंग बंद हो गए थे। तब बहुत आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।जिसके कारण काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। जब शुरुआत में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका आया तो लेने में काफी डर लग रहा था। लेकिन बाद में सोशल मीडिया के द्वारा जागरूक हो कर टीका की दोनों डोज सही समयावधि के अंदर ले ली है।