बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने अनुष राज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वे एक समाजसेवी हैं। इसलिए शुरू से ही कोरोना के प्रति जागरूक रहें और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका के प्रति भी जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहने और सामजिक दूरी का पालन करते रहने की सलाह दी।कोरोना से बचना है तो साफ़-सफाई बेहद जरुरी है