बीपीएससी की 67 वीं पुर्नपरीक्षा 30 सितम्बर को जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। सभी केन्द्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। वहीं सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र अधीक्षक व वीक्षक के लिए साथ में मोबाइल रखने पर रोक है। इसके अलावा प्रश्नपत्र पैकेट खोलने के समय परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी अधिकारी के पास साथ में मोबाइल रखने पर भी रोक रहेगी। परीक्षा एकल पाली में 12 बजे से दो बजे तक होगी। दो घंटे की होनेवाली परीक्षा में कुल डेढ़ सौ सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।