27 सितंबर को कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत भवन परिसर में भारतीय डाक विभाग के चकमेहसी शाखा के तत्वाधान में भारत सरकार के द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर समारोह एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चकमेहसी पंचायत के मुखिया बृजेश कुमार राय ने किया कार्यक्रम का संचालन चकमेहसी डाक शाखा के डाक पालक विजय कुमार भगत ने किया ।कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक राजीव कुमार डाक निरीक्षण रतिकांत प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुंचाया गया जिससे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।