25 सितंबर को देर शाम को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार से संबंधता प्राप्त कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती अवसर पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर मो० एजाज व कार्यक्रम का नेतृत्व मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा अध्यक्ष निशी कुमारी ने किया। इस कैंडल मार्च में 25 युवा एवं युवतियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दिया गया। कैंडल मार्च मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा के कार्यालय से शुरू होकर मनन चौक बरगामा तक निकाली गई। मौके पर एकता युवा मंडल सैदपुर के अध्यक्ष आयुष कुमार, युवा शक्ति क्लब मालीनगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सचिव कुंदन शर्मा, मैरीकॉम युवती मंडल बरगामा उपाध्यक्ष संगम कुमारी, सचिव अंकिता कुमारी, सदस्य नंदिनी कुमारी करीना कुमारी, सुमित कुमार, हेमंत कुमार, सौरभ कुमार, अंकुर कुमार,उदित कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।