ए एन डी कॉलेज पटोरी का निरीक्षण विश्वविद्यालय की टीम ने किया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि जल्द हमारे महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से विशेषज्ञों की एक टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय से आए हुए टीम काफी संतुष्ट दिखे। ए•एन•डी•कालेज ,शाहपुर पटोरी में स्नातकोत्तर की पढाई के लिए निरीक्षण हेतु विज्ञान संकाय के डीन प्रो•शिशिर कुमार वर्मा, मानविकी संकाय के डीन प्रो•ए•के• बच्चन, कालेज इंस्पेक्टर डा•सत्येन कुमार एवं अन्य ने आज कालेज का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ •जयशंकर प्रसाद के अलावे सभी विभागाध्यक्षो एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। इस संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. जयशंकर प्रसाद ने बताया कि विज्ञान संकाय के सभी विषयों यथा बॉटनी, जोलोजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र विषयों तथा समाज विज्ञान संकाय में राजनीतिक शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र हिंदी अंग्रेजी में स्नातकोत्तर विभाग का चयन के लिए निरीक्षण किया गया। सभी विभागों मै बारी बारी से विश्वविद्यालय टीम ने जांच किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
