कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक से खुजरी जाने वाली मुख्य पथ के फूलहारा गांव में भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के समीप संजय एचपी गैस एजेंसी के कर्मियों से दो बाइक सवार बदमाशों ने दस हजार रुपए लूट लिया। गैस एजेंसी कर्मी ने बताया कि गैस उपभोक्ता को सिलिंडर देने के बाद वह ऑटो के पास आया, वहां गैस बेचकर अपने बैग में ₹10000 रखा जो अज्ञात दोनो बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीन लिया।इस संबंध में कल्याणपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
