समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर वासुदेवपुर गांव के काली स्थान के समीप मंगलवार की सुबह चाय दुकान पर एक वृद्ध को समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसे स्थानीय ग्रामीण व परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर ले जाया गया।