19 सितंबर को प्रखंड कल्याणपुर कार्यालय परिसर मैं भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड अंचल प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया इसी दौरान प्रखंड परिसर में एक सभा हुई जिसमें कल्याणपुर प्रखंड अंचल के भ्रष्टाचार राजस्व कर्मचारियों द्वारा दाखिल खारिज में घूस लेने के संबंध में और प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कचरा प्रबंधन योजना में डेढ़ लाख लेकर स्वीकृति देने और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा 5000 घूस लेने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर गरीब गुरवे का हक मारने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 51 नियोजित शिक्षकों का मानदेय भुगतान कर योगदान करने व शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर एफसीआई गोदाम में कम अनाज देने और माफिया राज कायम करने बागमती नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों को आवास देने आदि सवालों पर मांग पत्र सौंपा गया चेतावनी दी गई कि अगर समाधान नहीं हुआ तो भाजपा माले घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चलाकर धरना देंगे कार्यक्रम में रंजीत राम, माले के वरिष्ठ नेता सुख लाल यादव पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार जिला कमेटी के सदस्य महेश सिंह आदि ने संबोधित करते हुए अपने विचारों को दिया
