समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के चौक के समीप बीते 16 जनवरी को सेंट्रल बैंक के समीप गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था जिस में घायल युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में सोमवार की रात मौत हो गई मंगलवार की शाम एंबुलेंस से शव को चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के चौकसीमा गांव पहुंचा। मृतक युवक चौकसीमा निवासी स्वर्गीय राम आशीष महतो के पुत्र शंभू कुमार थे जिसको चार गोली शरीर में लगने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए बीते 16 जनवरी को डीएमसीएच ले गए थे जहां डॉक्टरों के द्वारा 3 गोली निकाल दी गई थी शरीर में एक गोली रीड की हड्डी के पास फंसे रहने के कारण दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में गोली निकालने के बाद मृतक शंभू कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए युवक के परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के लिए ले गए और वहां भर्ती करवाएं मंगलवार को कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मृतक के बयान के आधार पर प्राथमिकता दर्ज कर ली गई थी
