मोहिउद्दीनगर प्रखंड के बोचाहा पंचायत के ग्राम बोचाहा में बकरी खेत चड़ने को लेकर हुई बाद विवाद में भयंकर मारपीट के साथ मुकदमा दर्ज की गई उन्होंने बताया की खेत में मिर्ची तोड़ने के क्रम में खेत चड़ रही बकरी को लेकर शिवबालक चौधरी पिता धनेश्वर चौधरी, चुनमुन चौधरी ,बुलबुल चौधरी शिवबालक चौधरी राधा चौधरी पिता विनोद चौधरी ने कुंदन कुमार को वाद विवाद बढ़ते हुए कुंदन कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया वहीं पर कुंदन कुमार के पिता रामनाथ राय को भी बीच बचाव करते हुए लाठी डंडे के साथ उनके उपर प्रहार करते हुए सर फाड़ दिया गया, मारपीट करने के बावजूद अपनी दबंगता के कारण कुंदन कुमार पिता रामनाथ राय के घर पर जाकर घर की गेट को तोड़फोड़ करना साथ-साथ पालतू भैंस जानवर को पीटते हुए अपने घर ले आना, गाँव ली दबंग और वर्चस्व को लेकरगरीबों पर जुल्म ढा ही जा रही है जहां पर प्रशासन मूकदर्शक बन के देखती रहती है , वहीं पर कुंदन कुमार पिता रामनाथ राय ने नजदीकी स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के दरमियान बताया की आए दिन शिवबालक चौधरी हर किसी के ऊपर दबंगता एवं भय के माहौल में हर किसी के ऊपर जुल्म ढाते रहता है । साथ साथ गांव की महिला प्रेमशीला देवी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि बीच बचाव को लेकर हमारे साथ शिवबालक चौधरी परिवार वालों ने मारपीट भी की है जबकि मेरे पति पूर्ण तरह से विकलांग है फिर भी लाठी-डंडे के साथ मारपीट की है ।
