मोहीउदीन नगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत में आज माकपा शाखा की बैठक की गई, आज की वैठक आशा देवी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में माकपा के नेता कॉमo मनोज प्रसाद सुनील , लोकल कमिटी सचिव रामबाबू पासवान , लोकल कमिटी सदस्य अरुण यादव , भुनेश्वर पासवान ने संबोधित कर महंगाई , बारोजगारी एवं गरीबों को जमीन देने सहित संविधान बचाने को लेकर माकपा द्वारा 22 सितंबर 2022 को भारत बचाओ रैली पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है । उन रैली में शामिल होने का अपील माकपा नेता ने किया । उपस्थित करीमनगर पंचायत के माकपा शाखा ने निर्णय किया की गरीबों को बिना कोई वैकल्पिक व्यव्स्था किए करीमनगर सुरसर नदी पर बुलडोजर सरकार चलाएगी तो माकपा कार्यकर्ता बोल्डोजर नीति के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी । बैठक में परवेज आलम , प्रोo अनिल कुमार राय , शांति देवी , सजमून खातून , गायत्री देवी आदि शामिल हुई। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने माकपा में शामिल हुए और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के आधार पर गरीब किसान मजदूरों को संगठित करने का भी निर्णय लिया गया ।
