समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। जिसमें कई फलदार पेड़ भी लगाए गए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना अतिआवश्यक है।
