समस्तीपुर मोहद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र से आने वाले पंचायत समितियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सारे पंचायत समिति आज मोहद्दीनगर प्रखंड परिसर में आपातकालीन बैठक की गई। उन्होंने बताया की मोहद्दीनगर प्रखंड में आने वाले दियारांचल क्षेत्र के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित है, जहां पर 31 अगस्त को जिला से आए हुए आला अधिकारी, जिला आपदा प्रभारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी साथ में अन्य पदाधिकारियों ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया, भ्रमण करने के पश्चात बाढ़ से संबंधित विषयों पर कोई निर्णय नहीं दे पाए, इसलिए आज प्रखंड के सारे समिति सदस्य प्रखंड अंचल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर आपदा के तहत बाढ़ से प्रभावित पंचायतों को अविलंब सरकारी तौर पर बाढ़ ग्रस्त घोषित कि जाए, और तत्काल आपदा के तहत बाढ़ प्रभावित जनता ओं को सरकारी सेवा से मुहैया कराया जाए, इस मौके पर पंचायत समिति मुकेश कुमार सिंह चौहान , पंचायत समिति मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति जीतू सिंह, चुल्लाई पासवान, जितेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, निर्दोष यादव एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि थे मौजूद ।