नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड ने युवा शक्ति क्लब मालीनगर को खेलकूद का कीट दिया।नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने संस्था के अध्यक्ष राजकुमार ,उपाध्यक्ष अंकित कुमार , सचिव कुंदन शर्मा,सदस्य सचिन कुमार को खेलकूद कीट सौंपा।इस दौरान जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेलकूद कीट दिया गया है। इसमें कैरम बोर्ड, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी, भाला, गोला,वॉलीबॉल आदि खेलकूद सामग्री शामिल है।मौके पर कल्याणपुर के स्वयंसेवक मो.एजाज, समस्तीपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनिका कारविन आदि मौजूद थे।