मोहिउद्दीननगर- डाक बंगला परिसर में मंगलवार को माकपा लोकल कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्ण देव पासवान ने की. पर्यवेक्षक रामाश्रय महतो, मुजफ्फर इमाम, मनोज प्रसाद सुनील व सत्यनारायण सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण सहित केंद्र सरकार की कई नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी बताया. 4 सितम्बर को मदुदाबाद में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,14 से 20 सितंबर के बीच देशव्यापी अभियान, 13 सितंबर को समस्तीपुर में जम्मू कश्मीर के हालात पर कश्मीर के मो.यूसुफ तारागामी का अभिभाषण,22 सितम्बर को पटना में आयोजित विशाल रैली व 16-17 अक्टूबर को मोहिउद्दीन नगर में जिला किसान सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए लोकल कमेटी के तीन सदस्यों को माकपा से निष्कासित करने का फैसला किया गया. इस मौके पर रामबाबू पासवान, वैद्यनाथ पासवान, अरुण कुमार यादव, भुनेश्वर पासवान, संजू कुमारी राय, ममता देवी, शत्रुघ्न पासवान, संजय राय, विगन पटेल, अवधेश राय, राजेंद्र पासवान मौजूद थे ।
